फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine

नौ का क्वारंटीन पूरा, भेजे गए घर

Thu, 16 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
लिटिल फ्लावर स्कूल घोसी के क्वारेंटाइन सेंटर से 9 लोगो को उनके घर भेजवाते तहसीलदार पी सी श्रीवास् - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। यही वजह है कि जिला कोरोना संक्रमण से पूरी तरह महफूज है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लॉकडाउन के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कर रही। दूसरे चरण के लॉक डाउन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के तीन स्थानों से 21 संदिग्धों का सैंपल लिया। दूसरी तरफ नगर पंचायत घोसी में क्वारंटीन किए गए नौ लोगों को समय सीमा पूरा होने पर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, खैराबाद और चकरा गांव से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इसक्रम में बृहस्पतिवार को 25 जांच रिपोर्ट आई। इस तरह से जिले से अब तक 234 का सेंपल लिया गया। साथ ही 159 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इस तरह से शुरु से चले आ रहें लॉक डाउन के 23 वें दिन तथा दूसरे चरण के लॉक डाउन के दूसरे दिन तक जिले में कोरोना संक्रमण से मुक्त मिला। बृहस्पतिवार को आए 25 जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई। उधर, घोसी नगर पंचायत के लिटिल फ्लावर स्कूल में क्वारंटीन किए गए 47 लोगों में से 34 लोगों को बुधवार को छोड़ा गया। जबकि शेष 13 में से नौ को बृहस्पतिवार को छोड़ा गया। इस तरह से क्वारंटीन किए गए लोगों में महज 4 लोग क्वांटीन सेंटर में शेष बचे है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 21 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जबकि इससे पहले भेजे गए 25 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed