फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PWD XEN's salary stopped

Mau News: पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का रोका वेतन

Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
PWD XEN's salary stopped
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम सीएम डैश बोर्ड पर आधारित कर करेत्तर राजस्व वसूली-राजस्व कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें अनुपस्थित होने पर डीएम ने एक्सईएन पीडब्लूडी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं कम राजस्व वसूली पर खनन अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। कर करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा के दौरान खनन विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 49.42 प्रतिशत राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

वहीं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के एमओयू मॉनिटरिंग की समीक्षा के दौरान 38 में से 26 जगह पर उत्पादन कार्य शुरू होने और शेष 12 स्थलों पर अभी भी उत्पादन कार्य शुरू न होने पर उन्होंने उपायुक्त उद्योग को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त किसानों का शत प्रतिशत भुगतान जल्द कराने की बात कही। जबकि संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार एवं एआरटीओ से समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थलों पर टीम तैनात करते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed