फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PWD did not buy plastic from Panchayati Raj

Mau News: साइज बड़ी होने से पीडब्ल्यूडी ने पंचायतीराज विभाग से नहीं खरीदा प्लास्टिक

Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
PWD did not buy plastic from Panchayati Raj
जिले की 34 किमी लंबी छह सड़कों के नवीनीकरण में पंचायतीराज विभाग द्वारा इकट्ठा किए गए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं हो पाया है। साइज बड़ी होने से लोक निर्माण विभाग ने प्लास्टिक खरीदने से मना कर दिया और आगरा से मंगाई गई प्लास्टिक का उपयोग करके सड़क नवीनीकरण में लगाया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतीराज विभाग द्वारा गांवों से प्लास्टिक इकठ्ठा करके सिधाअहिलासपुर और काझा स्थित प्लास्टिक वेस्ट यूनिट पर 25 क्विंटल से अधिक प्लास्टिक रखा गया है। इसे रिसाइकल करके लोक निर्माण विभाग द्वारा खरीदने की योजना थी, जिससे सड़क बनाना था।
विज्ञापन

इससे गांवों से कचरा भी साफ होता और ग्राम पंचायतों की आमदनी भी बढ़ती। लेकिन पंचायतीराज विभाग की ये मंशा फेल हो गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 34 किलोमीटर लंबी छह सड़कों का नवीनीकरण तो हुआ, पंचायतीराज विभाग की प्लास्टिक नहीं खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिंग की साइज बड़ी बताकर उसे रिजेक्ट कर दिया गया। पांच माह पहले इस प्लास्टिक का सैंपल गया था, जिसे फेल कर दिया गया। सड़क बनाने के लिए आगरा से 40 टन प्लास्टिक खरीदी गई है। पीएमजीएसवाई का कहना है कि डामर में गलाने के लिए 0.2 से 0.6 एमएम जितनी पतली प्लास्टिक की कटिंग चाहिए थी, जो भूसा की तरह हो।
लेकिन जिले के प्लास्टिक वेस्ट यूनिट पर लगी मशीन 10 एमएम बड़ा दाना काटती है। मानक के अनुसार एक किमी लंबी सड़क में 1.15 टन प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इस तरह 34 किमी लंबाई में 40 टन प्लास्टिक लगा है। अब पंचायतीराज विभाग प्राइवेट कंपनियों से बातचीत कर प्लास्टिक बेचने में जुटा है। इसके लिए एक कंपनी को सैंपल भी भेज दिया गया है, वहां से मंजूरी मिलने पर रेट तय होगा।


प्लास्टिक से बनी हैं ये सड़कें
1. सियरही से बर्जला 7.7 किमी
2. टेघना से भीरा 7.6 किमी
3. कोपागंज से नौसेमर 4 किमी
4. सिपाह से सउनी 6 किमी
5. माऊरबोझ से हाजीपुर 5.1 किमी
6 फतेहपुर से चंद्रापार 4.3 किमी
पांच माह पहले पीएमजीएसवाई द्वारा प्लास्टिक के दानों का सैंपल लिया गया था। लेकिन उनके मानक के अनुसार 0.2 से 0.6 एमएम प्लास्टिक चाहिए था। प्लास्टिक वेस्ट यूनिट में इतना बारिक कटिंग करने वाली मशीन नहीं लगी है। - किरन वर्मा, सहायक पंचायतीराज अधिकारी, मऊ

पंचायतीराज विभाग द्वारा मानक के अनुसार प्लास्टिक उपलब्ध नहीं कराया जा सका। जिसके चलते आगरा से खरीदना पड़ा है। 34 किमी लंबी छह सड़कों के नवीनीकरण के लिए 40 टन प्लास्टिक की आवश्यकता थी। - प्रदीप कटियार, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed