फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Put good bricks in the interlocking in the slum

मलिन बस्ती में इंटरलाकिंग में अच्छी ईंटें लगाएं

Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Put good bricks in the interlocking in the slum
जिला पंचायत सभागार में योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान करते प्रदेश के राज्य मंत्री स्वत? - फोटो : MAU
मऊ। राज्य मंत्री, कारागार सुरेश राही तथा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। मंत्रियों ने वहां की साफ-सफाई एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभार्थियों से आवास के किस्तों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पालिका अधिकारियों से बस्ती में इंटरलाकिंग में अच्छी ईंटों का इस्तेमाल करने हिदायत दी। इस दौरान बस्ती के किनारे नाले के ऊपर पुलिया निर्माण के लिए भी कहा। मंत्री समूह ने ढेकुलिया घाट स्थित गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गौ-पूजन के साथ पशुओं को गुड़ खिलाया। साथ ही आश्रय स्थल में हरे चारे, भूसे प्रर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए। मंत्री समूह ने कोपागंज के कसारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई की। उन्होंने सीएचसी परदहां का निरीक्षण किया और वहां पर ऑक्सीजन प्लांट, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य वार्डों को देखा। केंद्र में डॉक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। मंत्री समूह ने जिला पंचायत के सभागार में एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों एवं पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के साथ संवाद किया। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित 16 रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को परिचय बोर्ड दिया। मंत्री समूह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। शहर में बालनिकेतन क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के लिए बजट जारी करने के लिए समाज सेवी लोकदल नेता देवप्रकाश राय ने मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को ज्ञापन सौंपा। कहा कि रेलवे की स्वीकृति के बाद शासन में पत्रावली चार साल से अटकी है। मंत्री ने पत्र को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इंदारा : क्षेत्र के कसारा स्थित गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को जन चौपाल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु व राज्य कारागार मंत्री सुरेश राही ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। जनकल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को जल्द ठीक करने की चेतावनी दी। मंत्रियों ने चौपाल स्थल पर लगाई गई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। ग्रामसभा में पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था की समीक्षा की। प्रधानमंत्री, किसान सम्मान निधि, अटल पेंशन योजना, बिजली संबंधित समस्या व गांव में स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के न आने की शिकायत पर राज्यमंत्री बिफर पड़े। योजनाओं की धीमी प्रगति पर बीडीओ को फटकार लगाई। दयालु ने सरकार द्वारा चलाई जा रही 370 योजनाओं के बारे में बात की। कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकारें देश को सशक्त बनाने के लिये कार्य कर रही हैं। मंत्री सुरेश राही ने कहा कि जिले के अधिकारी एक दिन और कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजना के बारे में जानकारी दें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,अखिलेश राजभर, दिनबंधु राय, अशोक सिंह, सूरज राय, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

कसारा गांव स्थित पार्क में जन चौपाल में लोगों की समस्या को सुनते  प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र

कसारा गांव स्थित पार्क में जन चौपाल में लोगों की समस्या को सुनते प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed