फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Purvanchal Expressway full of accidents: 12 accidents in six months, six died, trailer burnt

हादसों का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: छह माह में 12 हादसे, छह की मौत, ट्रेलर जला

Mon, 29 Apr 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal Expressway full of accidents: 12 accidents in six months, six died, trailer burnt
मोहम्मदाबाद गोहना। करहा गांव के पास रविवार सुबह 6:45 पर बिहार से बालू लाद कर जा रहा ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेस से नीचे गिर गया। ट्रेलर के इंजन में आग लग गई। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 10 किमी का क्षेत्र डेंजर जोन बन चुका है। 6 माह में 12 से अधिक हादसों में छह की मौत हो चुकी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी थी। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र का मेंहनगर कस्बा निवासी सरवन बिहार से बालू लेकर में आजमगढ़ जा रहा था। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हरिहासपुर गांव के निकट 270 किमी माइल स्टोन के पास अचानक ट्रेलर का टायर फट गया, ट्रेलर बेकाबू होकर रेलिंग तोड़कर नीचे खेत में नीचे गिर गया। ट्रेलर की गति इतनी तेज थी कि एक्सप्रेस वे से नीचे काफी दूर तक खेत में घिसटता रहा। ट्रेलर के अगले हिस्से इंजन में आग लग गई। किसी ने सूचना पुलिस को दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल भेजवाया। सूचना पाकर गाड़ी मालिक में अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

----------------------

10 किलोमीटर का रेंज बना डेंजर जोन

मोहम्मदाबाद गोहना। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करहां गांव के पास 262 किमी से 272 किलोमीटर का क्षेत्र वाहनों के लिए डेंजर जोन हो चुका है। विगत दो माह के भीतर मार्ग दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


6 दिसंबर - पटना निवासी बुलेट सवार श्रीकांतो मोइत्रा की दुर्घटना में मौत हो गई।

17 दिसंबर - दुर्घटना दो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

6 मार्च - दो ट्रेलर की टक्कर में आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी ट्रेलर मलिक कृष्णकांत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

14 मार्च - केमिकल लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें खगड़िया निवासी चालक गजांश की मौके पर मौत हो गई।

5 और 25 अप्रैल - दुर्घटनाओं में आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बा निवासी ओबैदुररहमान और अंबेडकर नगर के देवना ज्ञानपुर गांव निवासी ट्रेलर का खलासी हर्षित यादव की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed