फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Purvanchal Express will run from Mau as the ninth train from today

मऊ से नौंवी गाड़ी के रूप में आज से चलेगी पूर्वांचल एक्सप्रेस

Tue, 20 Oct 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Express will run from Mau as the ninth train from today
मऊ। कोरोना संक्रमण काल के दौर में छ माह बाद बुधवार यानी 21 अक्तूबर से पूर्वांचल एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। मऊ जंक्शन से यह नौंवी ट्रेन होगी, जिसका बीते मार्च माह बाद रेलवे ने संचालन शुरू किया।वहीं मंगलवार को मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस में पहले दिन मऊ जंक्शन से 50 से ज्यादा यात्री आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। कोलकाता को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए मंगलवार की शाम आठ बजे तक 50 यात्रियों ने विंडो टिकट करा चुके है। रेलवे ने इस ट्रेन के यात्रियों से निर्धारित समय से 90 मिनट पहले पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार को देखते हुए रेलवे ने तीसरे चरण में मऊ रूट की दो ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जिसमें मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू किया गया। बीते मार्च माह के शुरू हुई इस ट्रेन में पहले दिन ही मऊ जंक्शन से 50 से ज्यादा यात्री रवाना हुए। वहीं 21 अक्तूबर से गोरखपुर-मऊ वाया कोलकाता रवाना होनी वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए मंगलवार की शाम तक 50 यात्रियों ने स्टेशन पहुंचकर आरक्षण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed