{"_id":"5e9887608ebc3e76a71ef406","slug":"purchasing-center-in-charge-mau-news-vns5206510160","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र से गायब मिले क्रय केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद गोहना में गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम डा.सीएल सोनकर।
- फोटो : MAU
Link Copied
वलीदपुर / चिरैयाकोट। एसडीएम मुहम्मदाबादगोहना डॉ. सीएल सोनकर ने बृहस्पतिवार को छह गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदामों में गंदगी, बोरे की कमी और इलेक्ट्रानिक कांटे का अवलोकन किया। क्रय केंद्रों पर कमियां मिलने पर प्रभारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। एसडीएम के निरीक्षण में उपस्थित पंजिका देखी और हॉट निरीक्षक अनुपमा त्रिपाठी को निर्देश दिया कि गेहूं खरीद की तैयारी और तेज की जाए। बरहदपुर गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में क्रय केंद्र प्रभारी मौके से गायब मिले। क्रय केंद्र गालीबपुर गोदाम पर रखा इलेक्ट्रानिक कांटा खराब मिला। जबकि बोरा और सिलाई मशीन नहीं मौजूद थी। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में इलेक्ट्रानिक कांटा पर वजन किया तो इसमें कमी मिली। खुरहट गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण में 50 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी थी। कमी मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। रायपुर गेहू केंद्र के मुआयने में बोरा, सुतली, धागा तथा सिलाई मशीन नहीं मिलने पर केंद्र प्रभारी हर्षनाथ सिंह को फटकारा और काम में संजीदा होने की हिदायत की। चिरैयाकोट : क्रय केंद्र पर गेहू की खरीद 140 कुंतल पाई गई। जमीन काजीहसन क्रय केंद्र पर गेहूं भंडारण करने की क्षमता कम मिली। सुतली धागा नहीं मिलने पर उपजिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी धीरज कुमार जायसवाल को फटकार लगाया। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।