फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Public distressed by the government's anti-people policy Ghanshyam

सरकार की जनविरोधी नीति से जनता त्रस्त: घनश्याम

Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Public distressed by the government's anti-people policy Ghanshyam
रतनपुरा। जगदीपुर न्याय पंचायत में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम अवध यादव ने कहा कि न्याय पंचायत कमेटी के गठन के बाद बूथ कमेटियों का गठन होगा। गठित कमेटियों की समय-समय पर बैठक होगी। इसमें स्थानीय समस्याओं को लेकर अधिकारियों से समाधान कराने एवं आवश्यकता पड़ने पर धरना प्रदर्शन की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति से जनता त्रस्त है। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना इन कमेटियों का प्रमुख कर्तव्य होगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जन-जन को जागरूक करना न्याय पंचायत कमेटी करेगी। पीसीसी सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह विफल है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने संगठन सृजन अभियान एवं वर्तमान सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों की विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय ने कहा कि आज देश का किसान आंदोलित होकर सड़क पर बैठा है, वर्तमान सरकार मूकदर्शक बनी है। न्याय पंचायत अध्यक्ष दीपक सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कामता चौहान, न्याय पंचायत महासचिव वीरेंद्र यादव, सचिव राम पलट पांडेय का चयन किया गया। अध्यक्षता ओम नारायण शर्मा, स्वागत महेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, प्यारेलाल, नजीर अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed