फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pt. Madan Mohan Malaviya was a great social reformer

महान समाज सुधारक थे पं. मदन मोहन मालवीय

Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pt. Madan Mohan Malaviya was a great social reformer
हलधरपुर (मऊ)। पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ब्राह्मण विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक शुक्रवार को क्षेत्र के गड़वा पहसा स्थित गिरिजा पति इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। इसमेें पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के मंत्री बृजकिशोर पांडेय ने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया था। वहीं राजीव पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेेयी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के महान नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके बताए गए मार्ग पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। इस अवसर पर शशिकांत, अरविंद पांडेय, विनय दुुुबे, अजय तिवारी, विजय तिवारी, शशिकांत तिवारी, विनय मिश्र, नवनीत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed