फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Provide immediate relief to flood affected people: Prison Minister

बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल पहुंचाए राहत : कारागार मंत्री

Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Provide immediate relief to flood affected people: Prison Minister
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को मधुबन स्थित बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दुबारी- सुग्गीचौरी बांध का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मधुबन स्थित जनता इंटर कॉलेज दुबारी तथा ग्राम सभा सुग्गीचौरी में स्थापित बाढ़ चौकी पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट का वितरण भी किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की आपदा से होने वाले नुकसान से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन अखिलेश यादव, तहसीलदार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed