{"_id":"69a1e6c697e45cd756064bb4","slug":"protests-to-ban-the-film-directors-effigy-burnt-mau-news-c-295-1-mau1002-141602-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फिल्म बैन कराने के लिए प्रदर्शन, डायरेक्टर का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फिल्म बैन कराने के लिए प्रदर्शन, डायरेक्टर का फूंका पुतला
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के बरुहा गांव में यादव समाज के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर जातिगत नाम पर बनी फिल्म पर बैन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर का पुतला फूंका। पुतले पर जूते चप्पल से प्रहार करते नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मुख्य प्रदर्शनकारी को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे राजकुमार यादव, विशाल यादव, शिवम यादव, हरेराम, सौम्य, निक्की आदि लोगों ने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म यादव जाति को निशाना बनाकर बनाई गई है।
इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। चेतावनी दी कि यदि किसी भी सिनेमाघर में फिल्म चली तो कड़ा विरोध किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया था। समझा बुझाकर छोड़ दिया गया है।