फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protesting against the charge station

चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Protesting against the charge station
सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता अजय कुमार यादव को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा चौकी प्रभारी अनंगपाल राठी द्वारा गाली देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के कृत्य की निंदा करते हुए उनके खिलाफ  नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने एसपी से मामले की जांच कर चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि वह ग्राम हरपुर का ग्राम प्रधान भी है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अनंगपाल राठी ने 17 फरवरी की रात में उन्हें अश्लील शब्द कहे। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की बात कही।

आरोप है कि थानाध्यक्ष सरायलखंसी को सूचना देने के बावजूद उन्होंने चौकी प्रभारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। बैठक में महिला अधिवक्ता निर्मला यादव ने कहा कि अगर चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह चुप नहीं बैठेंगी। अधिवक्ता दिनेश सिंह और लक्ष्मीकांत यादव ने भी घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बार के पूर्वमंत्री विनोद कुमार सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान पर कुठाराघात करने वाले चौकी प्रभारी के विरुद्ध एसपी कार्रवाई  इस मौके पर राजेश यादव, प्रमोद रावत, रमेश यादव, इंद्रजीत पांडेय, सत्येंद्र कुमार राय, बार पूर्वमंत्री तनवीर अहमद आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed