फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   protest

सड़क निर्माण न होने पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest
कोरौली -अहिरानी मार्ग खराब होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAU
कुसुम्हा। क्षेत्र के अहिरानी-कोरौली मार्ग पर महीनों से गिट्टियां डालकर छोड़ दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अहिरानी-कोरौली मार्ग से भोजा का पुरा, निबिया, पोखरापार, अपडड़िया, विशुनपुरा, हरिपरा, अहिरानी, पाउस, बल्लू का पुरा सहित विभिन्न गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिए जाने से गंतव्य तक जाने में काफी समय लग जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को कई बार ज्ञापन दिया गया। यहां तक कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज की गई है किंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है।यदि एक माह के अंदर कोरौली से अहिरानी नहर सड़क मार्ग का निर्माण मानक के अनुरुप नहीं हुआ तो दोहरीघाट-मधुबन मार्ग जाम कर दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर अनिल राय, राम नयन सिंह पटेल, नेबू लाल सिंह पटेल, राम दरश सिंह पटेल, मवल प्रसाद, राम सज्जन सिंह पटेल, गुलाब, मुन्ना यादव, बबलू, विपिन, वीरू कुमार, जय सिंह, बृजनाथ पटेल, राम दुलारे सिंह, सुभाष, बाल चंद प्रजापति, सत्या राय, रमेश चंद, बिहारी, गुनराज सिंह, रामबिहारी सिंह, रविंद्र राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed