{"_id":"6af610aeaae66e173e01f1ea","slug":"protest-held-over-weavers-wages-waterlogging-and-the-removal-of-high-tension-power-lines-from-residential-areas-mau-news-c-295-1-svns1029-154924-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बुनकरों की मजदूरी व जलभराव, आबादी से हाईटेंशन तार हटाने के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बुनकरों की मजदूरी व जलभराव, आबादी से हाईटेंशन तार हटाने के लिए दिया धरना
विज्ञापन
नगर के शाही कटरा के मैदान में आयोजित धरना को संबोधित करते मुनौली अली। संवाद
मऊ। नगर के शाही कटरा मैदान में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तत्वावधान में जनसमस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी नेता मुनौवर अली ने प्रशासन से मांग की कि पूरे शहर में आबादी के बीच गुजर रहे 11 हजार और 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तारों को तत्काल हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि सईदी रोड पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट खिड़की और दूसरे स्टेशन गेट का निर्माण किया जाए।
इसके साथ ही आवागमन की समस्या को देखते हुए हैदरनगर रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाया जाए। जिसके कारण एक बड़ी आबादी को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मऊ एक बुनकर नगरी है। ऐसे में यहां पर बुनकरों की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए उनकी मजदूरी में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए मुनौवर ने कहा कि सरवां क्षेत्र में व्याप्त जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। धरना प्रदर्शन में पार्टी के जिलाध्यक्ष फैज अहमद के साथ नजीर अहमद, न्याज अहमद, शबनम बानो और शरीफुनिशा उपस्थित रहीं।