{"_id":"6ab41756617469b9c60ffbd0","slug":"protest-held-for-an-increase-in-honorarium-mau-news-c-295-1-mau1001-152490-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मानदेय में वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मानदेय में वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
घोसी मेें मानदेय वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं आशा। संवाद
आशा बहू कल्याण समिति के तत्वावधान में आशा बहुएं एवं आशा संगिनियों ने बुधवार को बीपीएम एजाज अहमद को श्रम एवं सेवा योजन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि जिस प्रकार सभी विभाग कर्मचारियों का मानदेय उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ाया गया है उसी प्रकार आशा बहू एवं संगीनियों का भी मानदेय बढ़ाया जाए। अन्यथा 24 सितंबर से जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
आशा एवं आशा संगिनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री को भेजा पत्र, तत्काल प्रभाव से मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में आशा बहू ने कहा कि प्रदेश की आशा एवं आशा संगिनियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रसव, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों में आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
आशा बहू कल्याण समिति ने श्रम एवं सेवा योजन मंत्री से मांग किया कि फरवरी माह में की गई घोषणा को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए आशा एवं आशा संगिनियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए। इस अवसर पर पूनम देवी, कमला देवी, इन्द्रलेश रिजवाना चंदा देवी नीलम सिंह होशिला मीरा लल्ली देवी, कौशल्या आदि रहीं।