{"_id":"69af1a40582c95332d0f4d0b","slug":"protest-alleging-irregularities-in-the-master-plan-mau-news-c-295-1-mau1001-142010-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मास्टर प्लान में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मास्टर प्लान में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जाते हिंदू जागरण समिति के पदाधिकार
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने मास्टर प्लान विभाग के अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सौंपे गए पत्रक में हिंदू जागरण समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि जनपद का मास्टर प्लान विभाग इन दिनों भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है
विभाग के अवर अभियंता अवैध धन उगाही करके अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण दे रहा है, जिससे सरकार के राजस्व की व्यापक पैमाने पर क्षति हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया की सहादत पुरा अर्बन क्षेत्र में सरकार की जमीन पर नियमों के विरुद्ध गलत तरीके से मानचित्र स्वीकृत करके अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि शहर के कई स्थानों पर नियमों के विरुद्ध सरकार द्वारा तय मानक के विरुद्ध अवैध निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह, अमित वर्मा, वीरेंद्र पासवान, आर्यन सिंह, बृजेश सिंह, गुड्डू सोनकर, अंकित प्रजापति, राज श्रीवास्तव, सतीश मद्धेशिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।