फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against transfer policy by tying a black band

स्थानांतरण नीति के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध प्रदर्शन

Fri, 16 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Protest against transfer policy by tying a black band
मऊ। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को भी दूसरे दिन भी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर काला फीता बांधकर कार्य किया। कमचारियों ने चेताया कि मांग पूरी न होने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन कर रहे एनएचएम सघ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने कोरोना संक्रमण के विषम परिस्थिति में ड्यूटी कर रहे एनएचएम कर्मियों के साथ वेतन को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि शासन द्वारा स्थानांतरण नीति, वेतन पालिसी और विसंगति, आउटसोर्स नीति, कोविड प्रोत्साहन राशि की मांग और पेट परीक्षा के पास होने की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

कहा कि जिले में एक हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को किए गए वायदा पूरा न करने का आरोप लगाया। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 17 तथा 18 जुलाई को एक घंटे का कार्य बहिष्कार और 19 से 21 जुलाई तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार तथा 26 जुलाई को सभी कर्मचारी निदेशालय का घेराव करने की बात कही। काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में मनोज सिंह, बिंदेश्वरी राय, सोनूरानी राय, वंदना, डॉक्टर अशफाक अहमद अंसारी, अवनीश राय, रतनलाल, प्रियबुद्ध, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. कमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed