फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against the non-payment of salary for six months

छह माह से वेतन न मिलने पर फूटा आक्रोश, कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Mon, 08 Feb 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Protest against the non-payment of salary for six months
दुबारी। छह माह से वेतन का भुगतान नहीं होने पर जलनिगम दुबारी के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल रहे जिन्होंने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। स्थित जलनिगम विभाग के स्थानीय कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के जल निगम दुबारी के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सितंबर से वेतन और पेंशन मिलने से क्षुब्ध होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि आर्थिक तंगी से स्थिति खराब है। ऐसे में उनकी समस्याएं तत्काल दूर की जाएं। कर्मचारियों ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उठानी पड़ रही है, पेंशन कई माह से नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन में विश्वप्रकाश लाल श्रीवास्तव, प्रद्युम्न सिंह, देवेंद्र राजभर, संतोष कुमार पांडेय, चंद्रिका मौर्य, चंद्रदेव मौर्य, नंदलाल प्रसाद, रामवदन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed