फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against NPS-UPS, teachers worked wearing black bands

Mau News: एनपीएस-यूपीएस का विरोध, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Protest against NPS-UPS, teachers worked wearing black bands
एनपीएस और यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में बांह मेें काला फीता बांधकर विद्यालयों और कार्यालयों में काम किया। साथ ही विद्यालयों के कैंपस में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, जीवनराम इंटर कॉलेज, सोनी धापा इंटर बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, करहा, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चिरैयाकोट, जनता इंटर कॉलेज रानीपुर, इंटर कॉलेज सरसेना, वनदेवी इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज इंदरा, वनवध इंटर कॉलेज, शहीद इंटर कॉलेज, मधुबन, गांधी विद्यालय, मरूफपुर दुबारी, सर्वोदय गाजियापुर सहित विभिन्न कालेजों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। साथ ही विद्यालय कैंपस मेें प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षकों ने राष्ट्रीय आह्वान पर हो रहे विरोध के बीच उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला मंत्री देवानंद ने कहा कि पुरानी पेंशन जीवन मरण का मुद्दा बन चुकी है। इसके लिए सभी शिक्षक, कर्मचारी एकजुट हो चुके हैं। पुरानी पेंशन योजना 2024 से पहले तक के कर्मचारियों के लिए लागू थी। इसमें कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन मिलती थी। उसके बाद राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू की गई। जो एक अंशदायी पेंशन स्कीम है। पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से एकीकृत पेंशन स्कीम लागू की गई है, जो कर्मचारी हित में नहीं है। छह सितंबर तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद भी कर्मचारियों और शिक्षकों की मांगे नहीं मानी जाती है हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed