फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against installation of smart meters, electricity workers beaten up for cutting connections

Mau News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, कनेक्शन काटने पर बिजलीकर्मियों की पिटाई

Fri, 03 Apr 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest against installation of smart meters, electricity workers beaten up for cutting connections
घोसी में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हंगामा के बाद लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
घोसी नगर के बड़ागांव पूरब मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर दो बजे विद्युत निगम के एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्य के नेतृत्व में कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। बुनकरों और उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा कुछ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों की पिटाई की और उनका घेराव कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों को छोड़ा।
विज्ञापन

घोसी नगर के बड़ागांव पूरब मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर दो बजे अधिशासी अधिकारी इंद्र बहादुर मौर्य और अवर अभियंता माजिद के नेतृत्व में टीम के पहुंचते ही विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के बिजली कनेक्शन काटते ही आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उन्हें रोक लिया और पिटाई की। सूचना मिलने के 30 मिनट बाद घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों को छोड़ा।
इसके बाद उपभोक्ताओं और बिजली निगम के कर्मचारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस ने स्मार्ट मीटर लगाने का शासनादेश मांगा, जिसे दिखाने में कर्मचारी असफल रहे।

इसके चलते बिजली निगम के कर्मचारियों को बिना स्मार्ट मीटर लगाए ही वापस होना पड़ा। इस अवसर पर एसडीओ इंद्र बहादुर मौर्य, अवर अभियंता माजिद, उपनिरीक्षक विजय शंकर सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, रत्नाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed