फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prospective candidates have become active in villages

गांवों में भावी उम्मीदवार हो गए हैं सक्रिय

Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prospective candidates have become active in villages
मऊ। ग्राम पंचायत के आगामी चुनाव के लिए भावी उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। ये उम्मीदवार अभी प्रधानी के चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए बिसातें बिछाने लगे हैं। भावी प्रत्याशी कोरोना संकट में मतदाताओं को लुभाने के लिए उसकी तरह तरह की मदद करने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 675 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों में हालांकि आरक्षण की प्रक्रिया होनी अभी बाकी है। लेकिन प्रधान पद के भावी उम्मीदवारों ने अपनी रणनीति को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। अनुमान के आधार पर भावी उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुट गए हैं। ये लोग कोरोना संकट में जरूरतमंदों को जरूरत के सामान, मास्क, सेनेटाइजर और राशन आदि का वितरण करना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कई भावी उम्मीदवारों ने तो लॉकडाउन के अवधि में अपनी तरफ से वाहनों की व्यवस्था करके सब्जियां वगैरह बिकवानी शुरू कर दिया है। कई गांवों में इच्छुक लोग अधिक से अधिक परिवारों को अपने खेमे में बनाए रखने के लिए उनके हर दुख सुख में सहभागिता करने में लगे हैं। किसी को दुर्घटना होने पर अस्पताल भेजवाने में मदद करने से लेकर उनके इलाज की व्यवस्था करने में लगे हैं। किसी परिवार में कोई बुजुर्ग अथवा बीमार का देहांत हो जाने पर श्मशान घाट तक वाहन की व्यवस्था करने तक के कार्य में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में पहुंचने वाले विवादों में अपने पक्ष के लोगों की मदद करने में भावी उम्मीदवार लगे हुए हैं। भावी उम्मीदवार पिछले आरक्षण के हिसाब से इस बार रोस्टर से होने वाले आरक्षण के अनुमान से अपनी तैयारी में लगे हैं। कई लोग यह मानकर भी तैयारी कर रहे हैं कि यदि आरक्षण के चलते उन्हें चुनाव लड़ पाने का मौका न मिला तो परिवार की महिला अथवा अन्य आरक्षण हो जाने पर अपने सबसे खास आदमी को चुनाव लड़वाने की मुहिम में लगे हुए हैं। इस बाबत डीपीआरओ घनश्याम सागर का कहना है कि अभी आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने में काफी विलंब है। इसके लिए शासन की गाइडलाइन आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed