फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Proposal of Rs 18 crore for the development

Mau News: नगर पंचायत के विकास के लिए 18 करोड़ का प्रस्ताव

Wed, 28 Feb 2024 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Proposal of Rs 18 crore for the development
कोपागंज। नगर पंचायत कोपागंज के सभागार में बुधवार को सत्र 2024-25 की बोर्ड की बजट बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत कोपागंज की चेयरमैन आमिना सिद्दीका ने बोर्ड के समक्ष सत्र 2024-25 का प्रस्तावित बजट पेश किया, विस्तृत चर्चा के बाद सभासदों द्वारा इसे पारित कर दिया। बोर्ड द्वारा कुल 18 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया। बजट बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा सभासदों द्वारा उठाए गये अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद रेयाज ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत हैं। कहा कि नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नगर में 12 नलकूप लगाए गए है, साथ ही नलकूपों से लोगों के घरों में शुद्ध पानी की आपूर्ति हेतु पाइप लाइन का जाल बिछाया जा रहा है, नगर के चार प्रमुख स्थानों जिसमें थाने के पास, ओडियाना, दोस्त पुरा व भातकोल मोड़ पर आरओ फ्रीजर के लगाने का कार्य प्रगति पर है। जल निकासी के लिए खुखुंदवा व कांछीकला में नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 100 से अधिक स्थानों पर नाली, रास्ता निर्माण कार्य कराए गए हैं। अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने बताया कि बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप देने के का कार्य किया जाएगा। नगर का सुन्दरीकरण करते हुए नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। बैठक में सभासदगण, लिपिक राम प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed