फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Procession to protest the killing of teacher organizations

शिक्षिका हत्या के विरोध में संगठनों का जुलूस

Sat, 14 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 14 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Procession to protest the killing of teacher organizations
हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका की हुई हत्या के मामले में भाकपा माले के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों ने शनिवार को इंसाफ मार्च निकाला। साथ ही शोकसभा कर मृत शिक्षिका के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन


भाकपा माले के तत्वावधान में इंक्लाबी नौजवान सभा, किसान सभा सहित विभिन्न संगठनों ने इंसाफ मार्च निकाला। मार्च भीपुरा तिराहे से शुरू होकर पूरे बाजार का भ्रमण करता हुआ  सेंटल बैंक के पास शोकसभा में तब्दील हो गया। मार्च में शामिल शिक्षिका के हत्यारों को कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। इसी क्रम में शिक्षिका हत्याकांड के विरोध में दयानंद इंटर कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने कैंडिल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिका की हत्या होने के एक हफ्ता बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की जा सकी है। राजनीतिक दल के नेता घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं। घटना की सीबीआई जांच कराकर परिजनों को न्याय दिलाई जाए। मृत शिक्षिका के परिजनों को 15 लाख मुआवजा दिया जाए। घटना में दोषी हलधरपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर अरविंद मूर्ति, जितेंद्र राजभर, बसंत कुमार, इसरत, देवेंद्र चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शिक्षिका हत्याकांड को लेकर दयानंद इंटर कालेज इटैली के शिक्षकों तथा छात्रों ने कैंडिल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल शिक्षकों और छात्रों का हुजूम कालेज परिसर से निकलकर बाजार का भ्रमण करता हुआ पुलिस चौकी पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने शिक्षिका हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने के साथ ही मृतका के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रजभूषण मिश्र, जयंत सिंह, विरेंद्र कांत सिंह, गिरिजाशंकर सिंह, प्रभुनाथ मौर्य, संतोष कुमार, शारदा देवी, चंद्रमा सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed