फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Procession of the Alam and Tabut taken out on the 6th of Muharram.

Mau News: छठवीं मुहर्रम पर निकला अलम व ताबूत का जुलूस

Wed, 24 Jun 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Procession of the Alam and Tabut taken out on the 6th of Muharram.
घोसी के बड़ागांव में मुहर्रम पर्व पर नौव्हाखानी करते अकीदतमंद।संवाद
घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में सोमवार की रात छठवीं मुहर्रम के अवसर पर अलम एवं ताबूत का पारंपरिक जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस दिवंगत नासिर हुसैन के आवास से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए सदर इमामबाड़ा, बड़ागांव पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान अंजुमनों द्वारा नौहाख्वानी एवं मर्सियाख्वानी की गई। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में गम का इजहार करते हुए उनके त्याग, बलिदान और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने के संदेश को याद किया।
विज्ञापन

मुहर्रम की मजलिसों में वक्ताओं ने कहा कि कर्बला का संदेश इंसानियत, न्याय, धैर्य और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस दौरान धार्मिक अनुशासन, भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मोहम्मद अली नासरी, अकबर नासरी, नूर मोहम्मद, आफताब अहमद, गजनफर अब्बास, मजहर हुसैन, मोबारक हुसैन सहित अन्य अकीदतमंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed