फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Priya, Reshma Doli, Anjali and 10 others caught their opponents in wrestling and remained on top

Mau News: कुश्ती में प्रिया, रेशमा डोली, अंजली समेत 10 ने प्रतिद्वंद्वियों को पकटा, रहीं अव्वल

Sat, 28 Dec 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Priya, Reshma Doli, Anjali and 10 others caught their opponents in wrestling and remained on top
मऊ में खेल विभाग की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेेला गया। इसमें प्रिया, रेशमा, डोली, अंजली समेत 10 ने प्रतिद्वंद्वियों को पकटा।
विज्ञापन

जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 किग्रा भार वर्ग में फाइनल खेला गया। सभी भार श्रेणी के फाइनल मुकाबले में 50 किग्रा भार वर्ग में वाराणसी मंडल की रेशमा प्रथम, मेरठ मंडल की वैष्णवी द्वितीय और अयोध्या मंडल की तथा आकांक्षा और देवी पाटन मंडल की प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 53 किग्रा भार वर्ग में मेरठ मंडल की डोली प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की कामिनी-द्वितीय, वाराणसी मंडल की करिश्मा और अयोध्या मंडल की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा भार वर्ग मेरठ मंडल की अंजली प्रथम, वाराणसी मंडल की अंशिका द्वितीय और मुरादाबाद की नेहा यादव और मिर्जापुर मंडल की ख़ुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 57 किग्रा भार वर्ग में आजमगढ़ मंडल की प्रिया प्रथम, अयोध्या छात्रावास की सुमन द्वितीय और मेरठ की सुहाना और बस्ती मंडल की व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 59 किग्रा भार वर्ग में अयोध्या छात्रावास की अन्नु प्रथम, कानपुर मंडल की रचना द्वितीय और बस्ती की आयुषी, बस्ती की संजना वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 62 किग्रा भार वर्ग में मेरठ मंडल की शीतल प्रथम, वाराणसी मंडल की खुशबू द्वितीय, आजमगढ़ मंडल की मैथली, गोरखपुर मंडल की व श्रुति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किग्रा भार वर्ग में अयोध्या छात्रावास की नेहा प्रथम, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर की अनामिका द्वितीय, आजमगढ़ की जया और वाराणसी की अन्नु ने तृतीय स्थान हासिल किया। 68 किग्रा भार वर्ग में
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल की खुशी प्रथम, आजमगढ़ मंडल की दीक्षा द्वितीय, मुरादाबाद मंडल की अंजनी और अयोध्या छात्रावास की सोना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 72 किग्रा भार वर्ग में मेरठ मंडल की रेनू प्रथम, गोरखपुर मंडल की अनामिका ने द्वितीय, वाराणसी की प्रीति और आजमगढ़ मंडल की शिल्पी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 76 किग्रा भार वर्ग में कानपुर मंडल की कल्पना प्रथम, मुरादाबाद मंडल की विशाखा द्वितीय, मेरठ की खूशबू और वाराणसी मंडल की निवास लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान जनार्दन यादव, क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, जवाहर लाल यादव, ओमेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed