{"_id":"106c1ef12458138d50ccd5516c171b7a","slug":"private-doctors-were-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सक हड़ताल पर गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सक हड़ताल पर गए
Private doctors were on strike
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जिले में प्राइवेट नर्सिंग होम में तोड़फोड़ और चिकित्सकों से मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को जिले के चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के सभागार में बैठक की। इसके बाद अस्पताल के मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने आईएमए के तत्वावधान में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम चन्द्रकांत पांडेय को सौंपा। हड़ताल से निजी अस्पतालाें में सन्नाटा पसर गया। जबकि इलाज के लिए मरीज सरकारी अस्पतालों में गए। किंतु इस दिन छुट्टी के चलते ओपीडी 12 बजे तक ही रही, जिससे लोगों को भ्ाारी परेश्ाानी उठानी पड़ी।
जिला अस्पताल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.जेड आई उस्मानी ने कहा कि चिकित्सको पर हमले हो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा यह बंद न हुआ तो चिकित्सक इलाज करने में असहज महसूस करेंगे। आईएमए के सचिव डा. सुजीत सिंह ने तोड़फोड़ और चिकित्सक के साथ अमानवीय व्यवहार का सभी चिकित्सक पुरजोर विरोध करते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड एक्ट के खिलाफ आने वाले कानून का भी विरोध किया गया। इस दौरान डा.पीएल गुप्ता, डा.बदरेआलम, डा.जीएस सिंह, डा.संजय सिंह, डा.एनके सिंह, डा.एसएन राय, डा.ओपी सिंह, डा.एके रंजन, डा.एसके सिंह, डा.आई मजहर, डा.पीके गुप्ता, डा.वीएन सिंह, डा. आरपीसिंह आदि मौजूद रहे।