फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prisoners accused of looting

लूट का आरोपी बंदी

Thu, 14 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 14 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Prisoners accused of looting
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर कर्मी गांव के निकट 14 दिसंबर को एसबीआई के कैश वैन से चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने घटना के मुखबिर को बुधवार की रात औसतपुर गांव के निकट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



लूट के रुपये में मिले हिस्से के दो लाख 90 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया। घटना को अंजाम देने वाला अपराधी अंबेडकरनगर निवासी मनोज लाला के गैंग का है। इसका खुलासा गुरवार को एसपी ने किया।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कर्मी गांव के निकट हुई एसबीआई के कैश की लूट के मामले में पुलिस ने मुखबिर  को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अनूप गुप्ता पुत्र मोहन गुप्ता निवासी रतनपुरा थाना हलधरपुर के पास से पुलिस ने लूट के दो लाख 90 हजार बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि अनूप गुप्ता की दोस्ती अंबेडकरनगर निवासी कुख्यात अपराधी मनोल लाला से आजमगढ़ जेल में हुई थी। इस घटना को मनोज लाला के गैंग ने अंजाम दिया। बताया कि अनूप गुप्ता ने इस मामले में चिरैयाकोट से मुहम्मदाबाद गोहना के रास्ते सहित भागने कई रास्तों से मनोज लाला को अवगत कराया और यह भी जानकारी दी कि इसी रास्ते से कैश आता जाता रहता है।


काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मुखबिर को बुधवार की रात दबोच लिया। बताया कि मनोज लाला ने उसे हिस्से के रूप में तीन लाख रूपया दिया था। इसमें से दस हजार रूपया उससे खर्च हो गया था जब कि शेष पैसा रखा था।



 यह भी बताया कि मनोज लाला ने इस घटना को अंजाम देने के लिए स्थानीय जिले के ही अपने साथियों को लगाया था लेकिन वह उन्हें नहीं पहचानता है। घटना के खुलासे में चिरैयाकोट थानाध्यक्ष संदीप सिंह, स्वाट टीम को पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed