फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Priority would be given to lawyers

वकीलों को मिलेगी प्राथमिकता

Thu, 18 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 18 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Priority would be given to lawyers
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में गुरुवार को एक समारोह का आयोजन कर जिला जज अनिरुद्ध सिंह, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संवादहीनता दूर करने तथा व्यक्तिगत हितों को छोड़कर समाजहित व राष्ट्रहित के मुद्दों पर समर्थन का भरोसा दिया।
विज्ञापन



जिला जज अनिरुद्ध सिंह ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई कार्य न्यायहित व जनहित होगा तो उसमें उनका समर्थन रहेगा। आगे कहा कि व्यक्तिगत हित को छोड़कर समाजहित व राष्ट्रहित में बार एसोसिएशन जो भी निर्णय लेगा उसमें उनकी ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन



 किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। अंत में उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संवादहीनता दूर होती है। जिलाधिकारी बैभव श्रीवास्तव ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संवादहीनता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानव स्वभाव में कमिया हर किसी में है। अगर कोई कमी उनसे या उनके अधिनस्त अधिकारियों से हो जाए तो उनके संज्ञान में लावे। उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने कहा कि बाद विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।


अगर कोई समस्या हो तो संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने में रुचि लेना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी कार्य से थाना अथवा क्षेत्राधिकारी के पास जाते है तो आपको उचित सम्मान मिलेगा। आपकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी समुचित हल निकालने का प्रयास करेंगे। इस आशय का आदेश उनके स्तर से सभी को जारी कर दिया गया है।



कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान न पाए तो उनके दरवाजे खुले रहेंगे। कभी भी उनसे मिल सकते है। बार के अध्यक्ष शम्सुल हसन ने सभी को बार एसोसिएशन की ओर से कार्योेेेेेेेेेेेें में पूरी तरह सहयोग करने का आश्वासन दिया। महामंत्री दारोगा सिंह ने एसपी से अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग किया। अशोक कुमार अश्क व अजय सिंह ने कविता पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed