फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Priority to complete incomplete development work - Savitri

Mau News: अधूरे विकास कार्य को पूरा करना प्राथमिकता <bha>--</bha>सावित्री

Mon, 15 May 2023 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Priority to complete incomplete development work - Savitri
वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर कि नवनिर्वाचित चेयरमैन सावित्री देवी कहती हैं कि नगर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराना प्राथमिकता होगी। जिससे मेरे स्वर्गीय पति संजय गुप्ता के अधूरे सपने पूरे हो सकें। सावित्री देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हाजी वहीदुज्जमा को 1475 वोट से हराकर नगर की दूसरी महिला चेयरमैन बनी हैं। चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद नगर में पड़े अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता नगर में मोहल्ला मठिया से वलीदपुर बाजार जाने वाले रास्ते की मरम्मत कराना है। क्योंकि वह पूरी तरह से खराब हो गया है। जिससे बारिश के समय
विज्ञापन

रास्ते में पानी भर जाता है। इसके अलावा मोहल्ला काजी टोला में अधूरे पड़े नाले का निर्माण पूरा कराना है। जिससे लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिल सके। इसी तरह से नगर के भीरा तथा अन्य 16 वार्डों में जहां भी अधूरे कार्य पड़े हुए हैं उसको सही ढंग से करा कर लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। कहती हैं कि नगर के विकास का सपना मेरे पतिका हमेशा रहा लेकिन अब उनके न रहने से नगर का विकास कार्य बाधित नहीं होने देंगे। नगर के विकास का मौका देने के लिए उन्होंने नगरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed