{"_id":"6aeb948de22d4a42e606a55a","slug":"principal-visits-agricultural-farm-inspects-paddy-cultivation-mau-news-c-295-1-svns1028-154578-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कृषि फार्म पहुंचीं प्राचार्य, धान की खेती का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कृषि फार्म पहुंचीं प्राचार्य, धान की खेती का किया निरीक्षण
विज्ञापन
घोसी कस्बे के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज के कृषि फार्म पर वैज्ञानिक विधि से की जा रही धान की खेती का प्राचार्या प्रो. वंदना पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान वह कृषि संकाय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ खेत में पहुंचीं और फसल का जायजा लिया।
साथ ही खेती में अपनाई जा रही वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी ली। प्राचार्या प्रो. वंदना पांडेय ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को खेतों में जाकर आधुनिक कृषि तकनीकों को समझने और उनका व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए।
वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर कृषि उत्पादन बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ऐसे प्रयोग विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि फार्म पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और प्राध्यापकों से विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने धान की खेती से जुड़ी गतिविधियों को करीब से देखा और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर कृषि संकाय के प्राध्यापक नितिल कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ जायसवाल, डॉ. ब्रजेश यादव, डॉ. धनंजय शर्मा, संजय चौरसिया और राहुल कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।