फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Principal Sue Kotedar

कोटेदार और प्रधान पर मुकदमा

Sat, 19 Nov 2016 11:37 PM IST
मऊ
मऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Principal Sue Kotedar
court shimla
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम पंचायत सियाबस्ती में मार्च व अप्रैल 2016 में पात्र गृहस्थी अनाज की  कालाबजारी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर ग्राम प्रधान एवं कोटेदार पर मुकदमा दर्ज किया है।  ग्राम पंचायत सियाबस्ती निवासी गनेश राजभर द्वारा अदालत में दाखिल किए गए वाद के अनुसार गांव की कोटेदार गुड्डी देवी ने मार्च व अप्रैल 2016 का पात्र गृहस्थी का खाद्यान पुराने 36 बीपीएल कार्डधारकों को बांटकर शेष खाद्यान ग्राम प्रधान गनेश गोंड की मिलीभगत से मार्च व अप्रैल 2016 का 180 कुंतल खाद्यान की कालाबाजारी कर दिया।|
विज्ञापन


जबकि उन महीनों में 400 कार्डधारकों का 200 कुंतल खाद्यान एवं 2.04 कुंतल चीनी की उठान की गई थी। ग्रामीणों की  शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी  ने प्रकरण की जांच तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना से कराई। पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर 7 मई 2016 को उचित खाद्यान दर विक्रेता गुड्डी देवी की दूकान निलंबित कर दी गई |
विज्ञापन


लेकिन  बाद में गुड्डी देवी की राशन की  दूकान बहाल कर दी गई। इससे क्षुब्ध ग्रामीण सुखदेइया , कमली देवी ,समासुंदरी , बचिया , तारा देवी , साबित्री , सुभवाती , आशा , चम्पा , बादामी और जवाहर आदि ने नोटरी शपथ पत्र देकर अदालत में वाद दाखिल किया। अदालत ने  पुलिस को ग्राम प्रधान गनेश गोंड, कोटेदार गुड्डी देवी पर केस पंजीकृत कर विवेचना करने का आदेश पारित किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व कोटेदार केस दर्ज कर लिया। |   वीरेंद्र तिवारी, भागवत राय, सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed