{"_id":"602c07318ebc3ee91e1cba25","slug":"principal-in-charge-of-upper-primary-school-suspended-mau-news-vns5750842191","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
घोसी। ब्लाक क्षेत्र के गौरीडीह स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले दिनों शौचालय के लिए बने टैंक में एक बच्चे के गिरने के मामले में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक केदार प्रसाद को निलंबित कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी एवं जिला पंचायतीराज अधिकारी को पत्र भेजा है।
क्षेत्र के गौरीडीह में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत शनिवार को विद्यालय की शिक्षिका अंजली यादव का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य यादव शौचालय के लिए बने गड्ढे पर रखी पटिया पर चढ़ा था। उसके चढ़ते ही पटिया टूट गया और मासूम गड्ढे में गिर गया था। सिर पर पटिया का कुछ हिस्सा गिरने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे वाराणसी भेजा गया। रविवार को उसे वाराणसी से दिल्ली ले जाया गया। इसके बाद शौचालय की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी। खंड शिक्षा अधिकारी घोसी रमेश सिंह ने मामले की जांच पड़ताल के बाद प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक केदार प्रसाद के निलंबन की संस्तुति की। प्रभारी बीएसए अशोक गौतम ने मंगलवार को प्रधानाध्यापक केदार प्रसाद को निलंबित कर दिया। साथ ही गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी सहित जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा है।