फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prime Minister's birthday celebrated as unemployment day, NSUI celebrates by frying pakora

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया, एनएसयूआई ने पकौड़ा तल जताया विरोध

Thu, 17 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated as unemployment day, NSUI celebrates by frying pakora
इंदारा में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पकौड़ा तलते एएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संगठन से सदस्यों ने अदरी बाजार में पकौड़ा तलकर लोगों को बांटा, साथ ही तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि सरकार रोजगार के प्रति थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रही है, इसका परिणाम है कि युवा पढ़ लिखकर बेकार और बेरोजगार हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन बेरोजगार छात्रों पर न तो ध्यान दे रही नाही तरस खा रही। जिसके कारण छात्रों में काफी रोष व्याप्त है, यदि सरकार जल्द से जल्द इन छात्रों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं देती है तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। भारतीय राष्ट्र संगठन छात्रों का हर मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन करेगा। हमारा सरकार से अनुरोध है कि ध्यान भटकाने वाले मुद्दों से हटकर शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करें। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया जिला संयोजक गौरव कुमार, आनंद कुमार, तौसीफ इलाही, अंकित कुमार, प्रिंस चौहान, सईदुर रहमान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed