फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prepare a list of 10 big defaulters at Tehsil level

तहसील स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों की सूची करें तैयार

Tue, 14 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Prepare a list of 10 big defaulters at Tehsil level
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एवं द्वितीय तथा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ विभाग से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने घोसी तहसील के ग्राम बरजला में निर्माणाधीन 132केवीए उप केंद्र के निर्माण कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। यह परियोजना कुल 24 करोड़ 87 लाख की है। अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है। बाउंड्रीवॉल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत से बिल संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर 10 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करें, जिससे उनके खिलाफ वसूली का अभियान चलाकर वसूली की जा सके। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के तहत कुल डिफाल्टर एवं पेंडिंग शिकायतों के बारे में भी अधिशासी अभियंता विद्युत से जानकारी ली। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एवं द्वितीय के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed