फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations underway to appoint doctor at Dubari PHC

Mau News: दुबारी पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती की चल रही तैयारी

Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to appoint doctor at Dubari PHC

विज्ञापन
मऊ/दुबारी। साल 2024 साल बीत गया लेकिन जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दुबारी की 25 हजार की आबादी को अपने गांव में बने सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श नहीं मिल सका। लेकिन इस साल नींद से जागे जिम्मेदार अब इसको लेकर कवायद में जुटे है।दरअसल अमर उजाला में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अब सप्ताह में तीन दिन चिकित्सक को अटैच करने की रणनीति तैयार की जा रही है। इससे कम से कम सप्ताह में तीन दिन यहां आने वाले मरीजों को चिकित्सक से परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल वर्तमान में यहां फार्मासिस्ट और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का उपचार करते हैं।
मधुबन तहसील के दुबारी ग्राम पंचायत में 30 पुरवे हैं, इसमें करीब 15 हजार मतदाता है। पूरे पंचायत की आबादी करीब 25 हजार है।इस आबादी को बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं के लिए 2004 में दुबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। डेढ़ साल पहले यहां तैनात डाॅ. इरशाद अहमद के स्थानांतरण के बाद अब तक यहां किसी दूसरे डाॅक्टर की तैनाती नहीं हो सकी थी। वर्तमान में मरीजों का फार्मासिस्ट उमेश वर्मा उपचार करते हैं। इस समय हर दिन की ओपीडी तीस से ज्यादा है। चिकित्सक की तैनाती होने से यहां मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के चलते अस्पतालों में चिकित्सीय परामर्श को लेकर समस्याएं आ रही हैं। यहां सप्ताह में तीन दिन चिकित्सक को अटैच करने की कवायद की जा रही है। स्थायी समाधान के लिए चिकित्सक की मांग को लेकर शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed