फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   preparation on every temples

अधिकांश बड़े धार्मिक स्थलों पर होती रही तैयारी

Mon, 08 Jun 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
preparation on every temples
गर के फातिमा तिराहा स्थित माँ दुर्गा मंदिर के खुलने पर सोमवार शाम 6 बजे दरबार में हाजिरी लगाता युव? - फोटो : MAU
मऊ । अनलॉक 1 के पहले चरण में शासन की तरफ से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को धर्मस्थल खुल तो गए, लेकिन मुख्य मंदिरों में व्यापक सुरक्षा उपायों को क्रियान्वित करने के लिए आम श्रद्धालुओं के पूजा पाठ की अनुमति नहीं मिली। अधिकांश मंदिरों, मस्जिदों, चर्च में जारी गाइडलाइन के अनुरुप तैयारी होती रही।
विज्ञापन

नगर के प्रमुुख मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया। केवल मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भक्तों ने दूर से ही हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना किया। शासन से जारी गाइडलाइन के क्रम में मंदिर प्रशासन तैयारी करने में लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कई मंदिर खुले। श्रद्धालुओं की संख्या नाम मात्र ही रही। लोगों ने ईश्वर से मंगल कामना किया।अनलॉक के पहले चरण में सोमवार से शासन की तरफ से धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद नगर के अधिकांश धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए शासन से जारी गाइडलाइन के अनुरुप तैयारी चलती रही।
विज्ञापन

नगर के मातापोखरा स्थित शीतलामाता मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, बाल निकेतन स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मंदिरों में केवल पुजारियों ने ही पूजन अर्चन किया। मंदिरों में घंट को उतारने, मंदिर में रखे बेंचों पर क्रास बनाने, गोला बनाने, सेनेटाइजेशन आदि की तैयारी में मंदिर प्रशासन लगा रहा। शीतला माता मंदिर व्यवस्था समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुरुप तैयारी पूरी हो जाने के बाद भी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी: शासन की तरफ से धर्मस्थलों को खोलने की अनुमति मिलने के बाद कस्बा में मंदिर मस्जिद खुल गए। पहला दिन होने के कारण कस्बा स्थित शारदा मंदिर, रोडवेज स्थित हनुमान मंदिर पर भक्तों की संख्या नाम मात्र रही। श्रद्धालुओं ने कोरोना बीमारी से रक्षा के लिए ईश्वर से कामना किया।
पिपरीडीह: परदहां ब्लाक क्षेत्र के वनदेवी धाम सोमवार से खुल गया। गर्भगृह को बंद रखा गया। पहला दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। मंदिर प्रशासन की तरफ से पहले श्रद्धालुओं का हाथ सेनेटाइज कराने के बाद मंदिर के अंदर जाने दिया गया। भक्तों ने देश से कोरोना बीमारी खत्म होने की प्रार्थनाएं किया।
रेस्टोरेंट में तीन चौथाई मेज रहे खाली , शापिंग स्टोर में ग्राहकों की संख्या रही कम
मऊ। शहर के शॉपिंग स्टोर, रेस्टोरेंट सोमवार को साढ़े दस बजे से खुल गए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने शापिंग स्टोर में जाकर अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की। वहीं रेस्टोरेंट में लोगों ने अपनी पसंद के अनुरुप लजीज व्यंजन का आनंद लिया, हालांकि इनकी संख्या काफी कम रही। शासन की गाइडलाइन के अनुसार शॉपिंग स्टोर तथा रेस्टोरेंट में पहले दिन आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। लोगों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। जिन होटलों मेंदोपहर12 बजे से दो बजे तक बैठने के लिए मेजों के खाली होने का इंतजार करना पड़ता था। कोरोना संकट काल में इस अवधि में तीन चौथाई मेजें खाली रहीं।

मस्जिद में रही पहले जैसी ही व्यवस्था
मसजिदों में पहले से जारी व्यवस्था के तहत सोमवार को सिर्फ पांच लोग ही नमाज पढ़ने गए। मसजिदों में केवल पांच नमाजियों के प्रवेश की अनुमति अब भी जारी है। मौलाना मुफ्ती अनवर साहब ने बताया कि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार मसजिदों में केवल पांच पांच लोगों ने नमाज पढ़ी और आगे भी हालात ठीक होने पर प्रशासन की अनुमति का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed