{"_id":"6769a7e001091dd3270f2746","slug":"pregnant-women-will-get-information-about-the-schemes-in-all-hospitals-report-will-be-recorded-on-the-portal-mau-news-c-295-1-mau1003-122016-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सभी अस्पतालों में प्रसूताओं को मिलेगी योजनाओं \nकी जानकारी, पोर्टल पर दर्ज की जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सभी अस्पतालों में प्रसूताओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी, पोर्टल पर दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मऊ के निजी चिकित्सालयों को अब पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसमें प्रसव, टीकाकरण आदि कराने वाली प्रसूताओं को भी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जननी सुरक्षा योजना के साथ परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर लाभार्थी महिला-पुरुष को देने वाली आर्थिक मदद पर पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम अन्य संस्थाओं के चिकित्सकों, प्रबंधकों व अन्य कर्मियों की कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण व जानकारी दी जा चुकी है।
सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में दी जाने वाली सभी सेवाएं सरकार के पोर्टल हेल्थ मैनेजमेंट एंड इनफारमेशन सिस्टम (एचएमआईएस) और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पर दर्ज की जाएगी।
निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, संस्थाएं, व्यक्ति सरकार के साथ संबद्ध होकर या पैनल में शामिल होकर सरकार की ओर से तय मानक प्रतिपूर्ति पैकेज के तहत परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। परिवार कल्याण के अंतर्गत संचालित हाेने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा प्रत्येक माह की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु जन्म-मृत्यु की रिपोर्ट प्रत्येक माह तैयार होगी। जनपद के 56 सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी क्षेत्र के 155 अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक को पंजीकृत किया गया है। हर माह की 21 तारीख को शासन को रिपोर्ट सौंपने के बाद जिलों की रैंकिंग तय होगी।