फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pregnant women do not get better treatment in District Women's Hospital

जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का नहीं होता बेहतर इलाज:

Sun, 27 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women do not get better treatment in District Women's Hospital
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि महिला चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिला महिला चिकित्सालय में किसी प्रकार की कमी हो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। चिकित्सालय मेें रख रखाव या अन्य किसी उपकरण को कार्यालय प्रयोग के लिए जेम पोर्टल से ही खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने शिकायत की कि महिलाएं गर्भावस्था में अस्पताल जातीं हैं तो उनका इलाज लापरवाही से की जाती है और महिला जब गंभीर अवस्था में हो जाती है तो उसे दूसरे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेज देते हैं, जिससे महिला या तो रास्ते में दम तोड़ देती है या इलाज के दौरान दम तोड़ देती हैं। जिसपर जिलाधिकारी ने महिला चिकित्साधिकारी को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

संबंधित डाक्टर या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसीक्रम में कोविड-19 के टीकाकरण में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कोविड-19 के टीकाकरण के लिए एक अलग टीम का गठन कर उन्हे ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाए। कोविड-19 से संबंधित कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर विधायक घोसी विजय राजभर, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed