{"_id":"8e5570a14bcc379b8354a311dc3173ff","slug":"prayers-on-bakreed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद शुक्रवार को जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई गई। वहीं, हजारों की संख्या में बकरों समेत अन्य जानवरों की कुर्बानी दी गई।
इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। इसमें शामिल लोगों ने सेवइयों के अलावा तरह-तरह के पकवानों का जमकर आनंद लिया। उधर, नगर के खीरी बाग के मैदान में पारंपरिक मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की।
बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। खासतौर से शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा तथा संस्कृत पाठशाला जैसे इलाकों में पर्व की गहमागहमी कुछ ज्यादा ही नजर आई। यही वजह था कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
बकरीद के अवसर पर आरएएफ तथा पुलिस के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था। संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा जनपद के कोपागंज, कोइरियापार, अदरी शाहपुर, कुर्थीजाफरपुर, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, खैराबाद, वलीदपुर भीरा, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, अमिला, मधुबन तथा फतेहपुर मंडाव में भी मजिस्ट्रेट नजर रख रहे थे।
मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। ईद-उल-अजहा का त्योहार मुसलमानों के दोनों वर्गों (शिया- सुन्नी) ने बड़े उल्लास से मनाया। ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दिए। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद-उल-जुहा का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया।
इस मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिदों व ईदगाह में नमाज अदा की। सरसेना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। क्षेत्र के दोस्तपुरा, चिरैयाकोट, अब्दुल खैर ईदगाह तथा मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद रस्म पूरी की। इसके बाद सेवइयों तथा पकवानों का जमकर आनंद लिया।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रैकवारडीह, पिपरीडीह सहित विभिन्न इलाकों में ईद-उल-जुहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने रस्म पूरी कर की। कोपागंज संवाददाता के अनुसार कसबा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद अकीदत के साथ मनाया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।