फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prayagraj defeated Azamgarh and knocked them out of the knockout competition.

Mau News: प्रयागराज ने आजमगढ़ को हराकर नॉक आउट मुकाबले से किया बाहर

Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj defeated Azamgarh and knocked them out of the knockout competition.
घोसी में स्पोर्ट्स विलेज स्टेडियम में अंडर-19 नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को प्रयागराज और0 आजमगढ़ के बीच मैच खेला गया। जिसमें प्रयागराज ने आजमगढ़ को 57 रनों से हराकर नॉक आउट मुकाबले से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ ने टॉस जीतकर प्रयागराज को बैटिंग के लिए न्योता दिया। प्रयागराज टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। प्रयागराज की तरफ से सर्वाधिक रन अंशु ठाकुर ने बनाए।
विज्ञापन

अंकुर ने 56 गेंदों में ताबड़तोड़ 85 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाकी बल्लेबाजों ने उनका साथ दिया। आजमगढ़ की तरफ गेंदबाज ओमकेश ने 3 विकेट, आर्यन ने 2 विकेट और अभिषेक को 1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

231 रन का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ की तरफ से अजीत यादव ने 109 रन बनाए। अन्य किसी बल्लेबाज ने साथ नही दिया। टीम 25 ओवर में 173 रन पर ऑल आउट हो गई।

प्रयागराज की तरफ से गेंदबाज अमन ने 4 विकेट, श्याम और अनंत ने 2-2 विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। प्रयागराज के अमन जिन्होंने 28 रन और 4 विकेट लिया उन्हें लेकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। अंपायर सुमित और दीपेश रहे। स्कोरिंग अंकुश और दीपक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed