फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   prawasi

नमक रोटी खाऊंगा, लेकिन बाहर नहीं जाऊ ंगा

Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
prawasi
मधुबन। ट्रेनों, बसों सहित अन्य माध्यमों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा। गंतव्य तक पहुंचने को परेशानहाल इन मजदूरों की बेबसी और मजबूरी समझने वाला कोई नहीं। ऐसे में गांव के प्रति अपनापन लिए यह प्रवासी तमाम दुश्वारियां उठाते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने को बेताब हैं। यही कारण है कि अब वह शहर जाने की दुबारा हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। गुजरात के अहमदाबाद से ट्रेन से आए क्षेत्र के कुसुंडा निवासी नीरज यादव ने बताया कि वह अहमदाबाद में केबल वायर का काम करता था। लेकिन लाकडाउन के बाद परेशानी होने लगी। किसी तरह जद्दोजहद कर वह ट्रेन से मऊ पहुंचा और फिर बस से घर आया। बताया कि वह इतनी परेशानी देख चुका है कि अब शहर जाने के नाम से हिम्मत जवाब दे रही है।
विज्ञापन

गुजरात से आए परशुरामपुर निवासी दिनेश मल्ल ने बताया कि वह गुजरात में वेल्डिंग का काम करता था। लाक डाउन के बाद सारे काम बंद हो गए। जो पैसे थे उससे कुछ दिन काम चला। फिर इसके बाद कई दिन तक भूखा रहा। रास्ते में कुछ भोजन मिला। लेकिन घर तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुजरात से आए लकुरा निवासी धनंजय राजभर ने बताया कि गुजरात में सीट मेटल का कार्य करता था। लाकडाउन के बाद काम मिलना बंद हो गया। तमाम जद्दोजहद के बाद घर पहुंचा। अब यहीं नमक रोटी खाऊंगा, लेकिन दूर शहर रोजगार करने नहीं जाऊंगा। गुजरात से ही आए मुहम्मदपुर चंद्रापार निवासी रामजन्म राजभर ने बताया कि गुजरात में पैनल बोर्ड का काम करता था। लाकडाउन के बाद काम मिलना बंद हो गया। चोरी-छिपे अगर किसी ने बुला दिया तो उसके घर जाकर काम कर देते थे। इससे कुछ पैसे मिल जाते थे। जिससे काम चल जाता था लेकिन जैसे ही घर आने का मौका मिला। ट्रेन से घर आ गया। अब यहीं काम करने की सोच रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed