फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pratima and Anish Yadav first in the race

Mau News: आठ सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रतिमा यादव और बालक वर्ग में अनीश यादव प्रथम

Fri, 23 Dec 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pratima and Anish Yadav first in the race
मधुबन। नगर पंचायत के पांती स्थित गांधी खेल मैदान पर नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दुबारी की प्रतिमा यादव प्रथम रही,मैनपरवा की नीलम सिंह द्वितीय रही। बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में दुबारी के अनीश यादव प्रथम तो दुबारी के ही सोनू यादव द्वितीय रहे। लंबी कूद में बालिका वर्ग में फतेहपुर मंडाव की सरिता प्रथम तो मित्तूपुर की प्रतिमा द्वितीय रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग में चंदन पांडेय ने बाजी मारी।कुल 8 टीमों के बीच हुए वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला कुतुबपुर धनेवा और दुबारी की टीमों के बीच हुए मैच में कुतुबपुर धनेवा ने दुबारी को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। कबड्डी के मुकाबले में सिद्धा अहिलासपुर की टीम विजेता तो कटघरा शंकर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिताओं में फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के विभिन्न गांवों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान इन खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद जैसे खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं, इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सहायक समीक्षा अधिकारी विवेक कुमार,युवा कल्याण अधौिकारी मनबोध सिंह, संजय मद्धेशिया, चंदन गुप्ता,अर्जुन कुमार,दिनेश सिंह, राहुल कुमार, अवनीश कुमार, खूब लाल साहनी, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed