फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   prashaasan se aavantit jameen ko lene ko taiyaar nahin ho rahe kataanapeedit

प्रशासन से आवंटित जमीन को लेने को तैयार नहीं हो रहे कटानपीड़ित

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
prashaasan se aavantit jameen ko lene ko taiyaar nahin ho rahe kataanapeedit
मधुबन के बिंटोलिया स्थित प्राथमिक स्कूल में अपनी मांगों को लेकर मौजूद शरणार्थी।संवाद - फोटो : MAU
दुबारी। क्षेत्र के बिंदटोलिया गांव के 10 कटानपीड़ित आठ माह से प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कटानपीड़ितों को 30 किमी दूर कलाफनपुर गांव में जमीन का आवंटन किया गया है। लेकिन कटानपीड़ित जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। नजदीक जमीन आवंटन के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। गत वर्ष सरयू नदी ने बिंदटोलिया गांव में कहर बरपाया था। इससे गांव के 10 लोग बेघर हो गए थे। प्रशासन की तरफ से 10 कटानपीड़ितों के लिए कलाफनपुर गांव में जमीन का आवंटन किया गया। लेकिन कटानपीड़ित जाने से इंकार कर रहे हैं। वह आठ माह से प्राथमिक विद्यालय में अपना आशियाना बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव में विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके चलते कटानपीड़ितों को विद्यालय खाली करने के लिए कहा जा रहा है। कटानपीड़ित गोरख, वीरेंद्र, चंदा, सुनीता, गीता सोनी, महेंद्र, लालजी, प्रभाती देवी, चंद्रशेखर, ममता का कहना है कि सभी खेती बिंटोलिया गांव में है तो 30 किमी दूर घर बनाकर कैसे खेती कर पाएंगे। तहसीलदार मधुबन आनंद कन्नौजिया ने बताया कि कलाफनपुर में आवंटित जमीन लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed