{"_id":"6182c44aa09fdc494e162d1f","slug":"prana-pratishtha-of-lakshmi-idols-took-place-amidst-vedic-chanting-mau-news-vns6209025106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई लक्ष्मी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई लक्ष्मी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
मऊ। दीपावली के एक दिन पूर्व बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने कई पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट खुले गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट खुलते ही जगह-जगह मां के जयकारे गूंज उठे। पंडालों में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना कर आशीर्वाद लिया। भक्त मां लक्ष्मी गणेश सहित देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। लक्ष्मी पूजन समितियों के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूजा स्थल पर जमे रहे और प्रतिमा स्थापित कराने से लेकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने की कवायद जोरों पर रही।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए पूजा समितियों ने अपनी काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। नगर के भीटी, ख्वाजाजहांपुर, खालसा कानूनचक, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, राजाराम का पुरा, राजपुताना उत्तर टोला, राजगद्दी मैदान सहित 13 स्थानों पर बने पंडालों में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा के बाद काफी भीड़ उमड़ रही थी। पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी गणेश की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब रहे। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने की कवायद जोरों पर रहीं।