{"_id":"69ceb9b7593e029b6d03c256","slug":"pran-pratishtha-of-51-feet-high-hanumanji-statue-mau-news-c-295-1-svns1028-143292-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 51 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 51 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
घोसी के अमिला में 51 फिट की श्री हनुमान प्रतिमा का हुआ लोकार्पण।
कुसुम्हा क्षेत्र के अमिला रकबा में बृहस्पतिवार को 51 फीट ऊंची महाबली हनुमानजी की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फीता काटकर प्रतिमा का उद्घाटन किया। श्रद्धालुओं के जय बजरंग बली के गगनभेदी जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ पड़े। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। आयोजन समिति की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन
भगवान हनुमान शक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनकी यह भव्य प्रतिमा क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा देने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करेगी।”
उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान चेयरमैन घोसी मुन्ना गुप्ता, डॉ. रामजतन, विपिन राय, अभिषेक राय सोनू, रंगनाथ, दयाशंकर राय, अरुण राय, प्रवीण राय, रिशु, पंकज, कृष्णमोहन, प्रीतम राय, जितेंद्र सैनी, प्रकाश, राजू आदि शामिल थे।