फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Praduman got fourth rank in B.Ed entrance exam

Mau News: बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदुमन की चौथी रैंक

Tue, 17 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Praduman got fourth rank in B.Ed entrance exam
मऊ। बड़रांव ब्लाकॅ क्षेत्र के अमिला कस्बा निवासी प्रदुमन सिंह यादव ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 में चौथी रैंक हासिल कर जिले को गौरवांवित किया है। प्रदुमन सिंह आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद भी शिक्षक बनने की राह चुनी। बीएड करने के बाद माध्यमिक और डिग्री काॅलेजों में विद्यार्थियों को आधुनिक गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने का जज्बा है। अमिला कस्बा निवासी प्रदुमन सिंह यादव ने आईआईटी चेन्नई से 2023 में इंजीनियरिंग पूरा किया। इंजीनियरिंग के दौरान ही टीचिंग करने का मौका मिला, जिससे शिक्षक बनने को कॅरिअर बनाने का फैसला कर लिया। इंजीनियरिंग पूरा करने के बाद गणित से एमएससी की।
विज्ञापन

जेआरएफ भी निकाला है। वर्ष 2025 में बीएड प्रवेश परीक्षा में चौथी रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। पिता प्रमोद कुमार यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। माता गृहिणी हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा में टाप फोर में आने पर परिवार में जश्न का माहौल रहा। प्रदुमन का कहना है कि अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत से कार्य किया जाए तो सफलता मिलना तय है। माध्यमिक और डिग्री कालेजों में विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed