फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pradhans to get work done in 645 panchayats with Rs 26.56 crore before elections

Mau News: चुनाव से पहले 26.56 करोड़ से 645 पंचायतों में काम कराएंगे प्रधान

Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pradhans to get work done in 645 panchayats with Rs 26.56 crore before elections
मऊ। गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग से पहली किस्त के रूप में 26.54 करोड़ रुपये आंवटित कर दिए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में भेजी कार्ययोजना के अनुसार अब 645 पंचायतों में ग्राम प्रधान विकास कार्य शुरू कराएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले विकास के लिए पैसे मिलने से ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों में हर्ष है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 54 करोड़ रुपये मिले थे। बीते साल अक्तूबर में पहली किस्त मिलने में देरी का कारण ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की ऑडिट देरी का होना बताया गया था।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष के मई में ही ऑडिट पूरी हो गई थी, बावजूद दो अक्तूबर को 15वें वित्त वर्ग की पहली किस्त आंवटित कर दी गई है।
दूसरी किस्त एक माह बाद मिलने का अनुमान है। इस बजट से 645 ग्राम पंचायतों में तालाब निर्माण, नवीन कूप, वाटर हार्वेस्टिंग, कचरा प्रबंधन और नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा, सड़कों, लाइटों, ग्रामीण बुनियादी ढांचे और अन्य सार्वजनिक सेवाओं पर भी खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले बजट जारी होने को सरकार की गंभीरता और जवाबदेही के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ग्राम प्रधान इस आवंटन से उत्साहित हैं।
पंचायत चुनावों से पहले विकास कार्य में तेजी से ग्राम प्रधानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed