फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pradhan Mantri Surya Ghar Bijli Yojana: Grant to 154 and 34251 applied

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना : 154 को अनुदान तो 34251 ने किया आवेदन

Sat, 15 Feb 2025 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Surya Ghar Bijli Yojana: Grant to 154 and 34251 applied
मऊ। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना को लेकर विभागीय सक्रियता बढ़ी है। इसका सकारात्मक असर यह है कि 154 उपभोक्ताओं के खाते में अनुदान की राशि भेज दी गई है। वहीं आठ वेंडरों को युद्धस्तर पर सौर ऊर्जा का लाभ देने का निर्देश जारी किया गया। दूसरी तरफ इस प्रयास में जिले की सभी दस निकायों के साथ सभी ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को पूरी तरह से लगा दिया गया है। इधर, इस योजना के तहत अब तक 34251 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जनपद के नौ ब्लॉक में 16 हजार सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य शासन की ओर से निर्धारित किया गया है। इसके तहत अभी तक 34251 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया है। इसमें 18550 आफलाइन आवेदन विभाग को जमा कर चुके हैं। वहीं 170 के यहां संयंत्र लगा दिए गए हैं। जबकि 154 के खाते में सब्सिडी भी भेज दी गई है। इस योजना को लेकर विभिन्न विभागों की गठित टीमें अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे और परंपरागत ऊर्जा से होने वाले आर्थिक और पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी दे रही हैं। इस दौरान यह टीम के सदस्य सोलर प्लांट समेत वैकल्पिक ऊर्जा के लिए संचालित योजनाओं और अनुदान राशि का लाभ प्राप्त करने के बारे में भी बता रही है।
विज्ञापन

आठ वेंडरों को मिली है जिम्मेदारी
मऊ। जनपद में यूपी नेडा मुख्यालय से वेंडर के रूप में चार कंपनियों को सूची में रखा गया है। यह कंपनियां युद्धस्तर पर लोगों को संयंत्र लगाएंगी। इन आठ वेंडरों को युद्धस्तर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए तैनात किया गया है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन किसी भी वेंडर को भरकर उससे संयंत्र लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed