फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power cut in CHC in mau: inverter failed generator also failed treatment done in mobile light

Mau News: अस्पताल में बिजली गई, इनवर्टर फेल; जनरेटर भी खराब, मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

Thu, 19 Jun 2025 09:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 09:42 AM IST
सार

फतेहपुर मांडव सीएचसी पर बिजली के अभाव में टॉर्च की रोशनी में डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया। वहीं काफी देर बाद भी बिजली नहीं आई तो बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।

विज्ञापन
Power cut in CHC in mau: inverter failed generator also failed treatment done in mobile light
मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की फतेहपुर मांडव सीएचसी पर बिजली न रहने पर बुधवार को मरीजों का उपचार मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में हुआ। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सुबह से बिजली न होने के कारण अस्पताल का इनवर्टर ठप हो गया। खराबी के कारण जनरेटर चालू नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों ने मरीजों को वापस भेजने के बजाए मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में इलाज किया। बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई तो दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


जिले में बिजली आपूर्ति इन दिनों चरमरा गई है। नगर में रोस्टर के अनुसार भले ही 24 घंटे की बिजली आपूर्ति की बात कही जा रही है लेकिन यहां भी दिन रात मिलाकर 20 बार से अधिक ट्रिपिंग हो रही, जिससे चार से पांच घंटे तक कटौती हो रही है। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा बेमानी साबित हो रहा है। बुधवार को मधुबन तहसील के फतेहपुर मांडव कस्बे में बिजली सुबह से गुल हो गई। इसके चलते सीएचसी फतहपुर मंडाव में इनवर्टर एक बजे के बाद फेल हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने जनरेटर चलाया लेकिन कुछ देर बाद वह भी बंद हो गया। एक घंटे की ओपीडी बची थी। तमाम मरीज चले गए। कुछ मरीज ही बचे थे। 

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल का टॉर्च चला कर मरीजों का उपचार किया। बिजली नहीं होने के कारण मरीज पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बिजली सुबह से ठप थी। दोपहर तक इनवर्टर चला। उसके ठप होने के बाद जनरेटर चालू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद वह भी बंद हो गया। उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed