फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply system crippled by cuts

कटौती से चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Sun, 12 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Power supply system crippled by cuts
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती तथा विद्युत उपकेंद्रों में आए दिन तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। रात के समय भी ट्रिपिंग होने से लोग चैन से सो नहीं हो पा रहे हैं। कम बिजली मिलने से कुटीर उद्योगों तथा खेती किसानी पर असर पड़ रहा है। एलटी लाइन में आए दिन फाल्ट आने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। दिन में बिजली गुल रहने से लोगों को फजीहत उठानी पड़ रही है। रात में भी फीडर ट्रिप होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। सुबह के समय पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर में 24 घंटे आपूर्ति करने का प्रावधान है, लेकिन फाल्ट, ट्रिपिंग तथा रोस्टिंग के चलते उतनी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों के आए दिन टूटने और अघोषित कटौती ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इलाके के एखलाक अहमद, इकबाल अहमद ने बताया कि बार-बार बिजली अप डाउन होने से कपड़ों की बुनाई पर असर पड़ रहा है। बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कम बिजली मिलने से सिंचाई में बाधा आ रही है और फसलें सूख रही हैं। क्षेत्र के सुरेंद्र पांडेय, जर्नादन प्रसाद, रविंद्र यादव ने बताया कि सिंचाई के अभाव में धान की नर्सरी पिछड़ती जा रही है। उन्होंने शासन से जारी शेड्यूल के अनुरुप विद्युत आपूर्ति करने की मांग की। मुहम्मदाबाद गोहना :कस्बा की बिजली आपूर्ति में जर्जर तारों के कारण बाधा आ रही है। पुराने, जर्जर और कमजोर तारों के कारण लोड बढ़ते के साथ ही जगह-जगह बिजली तार टूट रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी शहीद चौराहा से विजय स्तंभ जाने वाले रास्ते पर आ रही है। यहां दिन में कई बार केवल टूट कर गिरने से आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण फाल्ट सही करने में घंटों लग रहे हैं। समस्या के चलते गांधीनगर, जमालपुर, स्टेशन रोड, कलेक्टर की बाग आदि क्षेत्र में बिजली कटौती और फाल्ट को लेकर लोगों में नाराजगी है। अवर अभियंता राजेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी के कारण लोड बड़ा है जिससे तार टूट रहे हैं। जर्जर तारों को बदलने के लिए नए तार मांगे गए हैं मिलने पर इन्हें बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed